मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सीधी जिले से चयनित तीर्थ यात्रियों की तिरूपति-श्रीकालहस्ती यात्रा की तिथि में संशोधन किया गया है। संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा 12 अक्टूबर 2026 को रवाना होकर 18 अक्टूबर 2026 को वापस प्रस्तावित थी। अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा 10 दिसंबर 2026 को रवाना होगी और 16 दिसंबर 2026 को वापसी होगी।
उन्होंने बताया कि सीधी जिले से 156 तीर्थ दर्शन यात्रियों का चयन किया गया है, जबकि 16 यात्री प्रतीक्षा सूची में शामिल हैं। सभी चयनित एवं प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को यात्रा कार्यक्रम में हुए संशोधन की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
संयुक्त कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि यात्रियों को संशोधित यात्रा तिथियों की जानकारी समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम में बदलाव के कारण किसी भी तीर्थ यात्री को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।