उज्जैन, 06 अक्टूबर। खाचरौद ब्लॉक के ग्राम गुराडिया सांगा की श्रीमती तेजू दीदी जनवरी 2022 में ग्राम नोडल के माध्यम से जय मां भवानी स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने से पहले वे गृहणी थीं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए मजदूरी भी करती थीं। समूह से मिले ऋण का उपयोग कर उन्होंने मटका निर्माण एवं विक्रय का व्यवसाय शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने गांव के बाहर भी अपने उत्पाद बेचने शुरू किए, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि होने लगी और उन्हे 8 हजार रू महीने की आय प्राप्त हो रही है।तेजू दीदी और उनके पति मिलकर व्यवसाय का संचालन कर रहे हैं। स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ और रोजगार का स्थायी साधन तैयार हुआ। व्यवसाय के साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। जो तेजू दीदी पहले दूसरों से बात करने में संकोच करती थीं, आज अपने अनुभव खुलकर साझा करती हैं और गांव की अन्य महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की प्रेरणा बनी हुई हैं।

मध्यप्रदेशपंचायत और ग्रामीण विकास
स्व-सहायता समूह से जुड़कर तेजू दीदी ने शुरू किया मटका व्यवसाय 8 हजार रूपए महीने की आय हो रही है
फटाफट में
फटाफट डेस्क · 6 अक्टूबर 2026 · पूरी खबर 2 मिनट