सुंदरलाल पटवा शासकीय मेडिकल कॉलेज मंदसौर एवं इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय मंदसौर के नेत्र विभाग द्वारा मोतियाबिंद के उपचार में एक नई उपलब्धि हासिल की गई है।

जिला चिकित्सालय में 22 सितंबर 2026 को नवीनतम फेकोइमल्सीफिकेशन (Phacoemulsification) तकनीक द्वारा 8 मरीजों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कर फोल्डेबल लेंस (Foldable IOL) का प्रत्यारोपण किया गया। इस आधुनिक तकनीक में बिना टांके के सूक्ष्म चीरे से ऑपरेशन किया जाता है, जिससे मरीज को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

इससे पूर्व दिनांक 21 सितंबर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) नाहरगढ़ में एक विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें 112 मरीजों ने लाभ लिया। शिविर में चिन्हित मरीजों को ही जिला चिकित्सालय लाकर यह अत्याधुनिक ऑपरेशन निःशुल्क किया गया।

यह संपूर्ण शिविर एवं ऑपरेशन नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल भिरुड एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।

इस पुनीत कार्य को SPGMC के अधिष्ठाता डॉ. शशि गांधी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. द्विवेदी एवं सिविल सर्जन डॉ. बी. एल. रावत का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। शिविर के आयोजन में PHC नाहरगढ़ के स्टाफ एवं रोटरी क्लब मंदसौर का सराहनीय सहयोग रहा।

जिला चिकित्सालय प्रशासन ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है और आमजन से अपील की है कि समय पर आँखों की जाँच कराएँ।

अधिक जानकारी के लिए श्री अजमेरा 9165153003, श्री अरुण 6263252009, डॉ. अतुल 8146181197 नंबर पर संपर्क करें।