आंगनवाडी केंद्रो के माध्‍यम से पोषण, देखभाल एवं प्रारंभिक बाल्‍यावस्‍था विकास की सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्‍व में महिला एवं बाल विकास विभाग निरंतर कार्यरत हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार ने बताया कि 9वें राष्‍ट्रीय पोषण माह अंतर्गत सामुदिक सहभागिता एवं स्‍थानीय परिस्थितियों के अनुकूल सेवाओं एवं गतिविधियों के द्वारा कुपोषण निवारण के विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।खेल आधारित गतिविधियों से होगा बच्‍चों का सर्वांगीण विकास 9वें राष्‍ट्रीय पोषण माह अंतर्गत जिले के आंगनवाडी केंद्रो में बच्‍चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल आधारित गतिविधियों जैसे गीत गायन, कहानी सुनाना, चित्रकला, रोल प्‍ले, संगीत, कविता सुनाना का आयोजन किया गया।

खेल आधारित गतिविधियों के आयोजन का उद्देश्‍य है, बच्‍चों के संज्ञानात्‍मक, भाषा, मोटर एवं सामाजिक-भावनात्‍मक विकास को प्रोत्‍साहित करना।गृह भेंट कर बच्‍चों के विकास पर दिया परामर्श आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा भारत सरकार के पोषण ट्रेकर एप पर उपलब्‍ध संशोधित गृह भेंट मॉड्यूल के अनुसार 3 वर्ष तक के बच्‍चों के घर गृह भेंट कर उनके अभिभावको को बच्‍चों के विकास संबंधी परामर्श दिया गया एवं खेल गतिविधि आधारित संज्ञानात्‍मक एवं भाषा विकास की गतिविधियों की जानकारी दी गई।विभागीय योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभ देने विशेष पहल 9वें राष्‍ट्रीय पोषण माह अंतर्गत आंगनवाडी पर्यावेक्षकों एवं कार्यकताओं द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर पात्र हितग्राहियो का चिंहाकन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पोर्टल पर हितग्राहियों का पंजीयन एवं वर्तमान हितग्राहियों को योजना की लाभ प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही हैं।

साथ ही माताओं को द्वितीय प्रसव में बालिका का जन्‍म होने पर टीकाकरण के उपरांत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का आवेदन भरने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा हैं।