शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के मार्गदर्शन में आयोजित एक माह का फैशन डिज़ाइनिंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा तिवारी तथा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. फरहत मंसूरी उपस्थित थी।
प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से छात्र-छात्राएं हुनरमंद बनते हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते हैं। डॉ. पूजा तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यार्थी स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते हैं। समापन अवसर पर छात्राओं द्वारा तैयार किए गए परिधानों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही ज्वेलरी मेकिंग एवं ब्लॉक प्रिंटिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया तथा प्रदर्शनी लगाई गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान फिज़ा शेख, द्वितीय स्थान आकांक्षा साहू तथा तृतीय स्थान नेहा इनवाती ने प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
निर्णायक मंडल में डॉ. पूजा तिवारी, श्रीमती संध्या मालवीय एवं श्रीमती आयशा कुरैशी शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. फरहत मंसूरी ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. मनीषा आमटे द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री मनीष पटेल, डॉ. शशि उइके, डॉ. माधुरी पूसे, डॉ. बेलिया, डॉ. कीर्ति डेहरिया, डॉ. स्मिल बेलिया, डॉ.मदन ठाकरे एवं श्री शांत रेखा वाडिवा उपस्थित थे।
