प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा में आज सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ (विकसित भारत सेवा संकल्प अभियानअंतर्गत सेवा कार्य) विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अनिल जैन के संरक्षण, नोडल अधिकारी डॉ. पी.एन. सनेसर के निर्देशन तथा डॉ. शालिनी पाटिल के संयोजन एवं डॉ. सीमा सूर्यवंशी के संचालन में संपन्न हुआ।
प्राचार्य डॉ. अनिल जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि पौराणिक पात्र हमें वक्तृत्व कला का हुनर सिखाते हैं। हमें इतिहास, वर्तमान और भविष्य के संदर्भ में निरंतर चिंतन करने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. बिंदु शुक्ला ने कहा कि “ वर्तमान में भारत का हर युवा जैन जी है ” और हमारा राष्ट्रीय चरित्र हमारे द्वारा किए जा रहे कार्यों पर निर्भर करता है। डॉ. शालिनी पाटिल ने कहा कि “ आत्मविश्वास सिखाता है अपने सपनों में उड़ान भरना। ” उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे विकसित भारत के विचार - भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की 15 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। प्रतियोगिता में अभिषेक पाल, हिमजा सिंह, शिवानी सनोडिया, नेहा वंशकार, शुभम उइके, कामिनी सूर्यवंशी, संकल्प विश्वकर्मा, जिग्रासा सूर्या, मयंक सनोडिया, ज़ोया अंसारी, मरियम मंसूरी, स्नेहा उपाध्याय एवं अनुराग मंसूरी सहित विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
भाषण प्रतियोगिता में ज़ोया अंसारी ने प्रथम, शुभम उइके ने द्वितीय तथा मयंक विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. बिंदु शुक्ला, डॉ. सुशील कुमार ब्यौहार एवं डॉ. हर्षलता उइके ने भूमिका का निर्वहन किया।
चित्रों में विद्यार्थियों ने दिखाई विकसित भारत की कल्पना - चित्रकला प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से विकसित एवं समृद्ध भारत की कल्पना को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में आर्ची यादव, माधुरी सूर्यवंशी, केशव शर्मा, गरिमा उइके, कृष्णा वादिवा, माही गिरी, नीरज ठाकुर, दीपक कुमार, निकिता भलावी, महक यादव, विंध्यवासिनी, जीत भीमनवार, आशुतोष डहरिया, ईशा मिनोचा, अंकिता काकोड़िया, सुनीला बट्टटी, जूहा अंसारी, शिवेंद्र सिंह, अनुराग प्रधान, मीनाक्षी गोनेकर, अंशिका सिंगारे, भूमिका धुर्वे, अमीष भारती, स्नेहा उपाध्याय एवं मरियम मंसूरी ने सहभागिता की।
चित्रकला प्रतियोगिता में आर्ची यादव ने प्रथम, माही गिरी ने द्वितीय तथा आशुतोष डहरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. साधना जैन, प्रो. तृप्ति मिश्रा एवं डॉ. कन्हैया झड़बड़े द्वारा किया गया।
महाविद्यालयीन समिति के सदस्यों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका - सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समिति सदस्य डॉ. गोपीबाला डेहरिया, डॉ. रजनी कवरेती, डॉ. रचना लारिया, डॉ. अर्चना चतुर्वेदी, डॉ. सीमा सूर्यवंशी, डॉ. मनीता कौर बिरदी, डॉ. ज्योति वर्मा, डॉ. प्रतिश्रुति बघेल, श्रीमती ज्योति उइके, श्रीमती नेहा जैन एवं कुमारी पुष्पा मर्सकोले सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. शैलेश बागड़े, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मनोज महोरे, डॉ. सागर भनोत्रा, डॉ. बलराम सिंगोतिया, डॉ. अनिल सांगोड़े, प्रो. महेंद्र साहू तथा समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चित्रकला प्रदर्शनी 21 सितंबर 2026 को महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शित की जाएगी।
