शासकीय कन्या शिक्षा परिसर जुन्नारदेव में आज सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा श्री सत्येंद्र सिंह मरकाम के निर्देशानुसार एवं विभागीय खेल कैलेंडर के अनुसार जिला स्तरीय योग 14, 17 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जुन्नारदेव एवं तामिया विकासखंड के जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत अध्ययनरत खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक एवं प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर जुन्नारदेव श्रीमती चंद्रकला सातनकर तथा जनजातीय कार्य विभाग के जिला खेल अधिकारी श्री अनुरोध शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में योग के 14, 17 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी आगामी दिनों में मंडला में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रतियोगिता प्रभारी व्यायाम शिक्षक श्री धनंजय चौरसिया, पीटीआई एवं निर्णायकों के रूप में श्रीमती पूर्वी कुमरे, श्रीमती निर्मला बेले, श्री राजीव गौतम, श्रीमती ललिता वासनिक, युवा समन्वयक श्री संजय बामने, श्रीमती शशि उइके, श्री कुलदीप सिंह, श्री राजेश सोनी एवं श्री विकास वासनिक का सहयोग रहा। इस अवसर पर चयनित खिलाड़ियों को आगामी संभागीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।