मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत जिला टीकमगढ़ में शासन द्वारा निर्धारित तिथि देवउठनी ग्यारस (तुलसी विवाह) के पावन अवसर पर 20 नवंबर 2026 को सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों की बेटियों का विवाह/निकाह शासन की योजना के तहत गरिमापूर्ण एवं सामाजिक सहभागिता के साथ संपन्न कराया जाएगा। योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र वधू को शासन द्वारा ₹49,000 की राशि प्रदाय की जाएगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विवाह करने वाली कन्या मध्यप्रदेश की मूल निवासी हो, कन्या का परिवार बीपीएल सूची में दर्ज हो, कन्या पूर्व से विवाहित न हो पात्रता आवश्यक है। योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक पात्र हितग्राही अपने आवेदन संबंधित जनपद पंचायत अथवा नगरीय निकाय में जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा में संबंधित निकाय में आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक परीक्षण एवं पंजीयन की कार्यवाही समय पर पूर्ण की जा सके और पात्र परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
मध्यप्रदेशसरकार-योजना
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले में 20 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन पात्र हितग्राही 15 नवंबर तक जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों में जमा करें आवेदन
फटाफट में
फटाफट डेस्क · 12 नवंबर 2026 · पूरी खबर 2 मिनट