मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित कोल जनजाति विकास अभिकरण योजना के अंतर्गत कोल जनजाति के मत्स्य पालन से जुड़े हितग्राहियों को नाव एवं जाल खरीदने के लिए 20 हजार रूपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके लिए पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक संचालक मत्स्योद्योग द्वारा बताया गया कि योजना का लाभ ऐसे कोल जनजाति के हितग्राहियों को दिया जाएगा, जिन्हें मत्स्य पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर ग्रामीण तालाब आवंटित किए गए हैं। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को नाव खरीदने के लिए 10 हजार रूपये तथा जाल खरीदने के लिए 10 हजार रूपये, इस प्रकार कुल 20 हजार रूपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा। मत्स्य पालन गतिविधि से जुड़े पात्र हितग्राही निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 15 नवंबर 2026 तक जमा कर सकते हैं। योजना की पात्रता एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला सतना में संपर्क किया जा सकता है।
मध्यप्रदेशसरकार-योजना
मत्स्य पालकों को नाव और जाल के लिए मिलेगा 20 हजार रूपये का अनुदान
फटाफट में
फटाफट डेस्क · 29 अक्टूबर 2026 · पूरी खबर 2 मिनट