टिमरनी निवासी रूबीना पति फारूक गत दिनों हरदा जिला अस्पताल से रेफर होकर श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय सह नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में हाई बीपी और झटकों के बीच बेहद गंभीर अवस्था में आई थी। उनका ब्लड प्रेशर अनियंत्रित था और उन्हें गंभीर झटके आ रहे थे। यह स्थिति मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए बेहद संवेदनशील और जानलेवा मानी जाती है। डॉ. अंकिता सिन्हा एवं निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ भावना, डॉक्टर प्रणय सहित पूरी टीम ने बिना एक भी पल गंवाए आपातकालीन सिजेरियन ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
डॉ. अंकिता सिन्हा ने बताया कि जब मरीज को अस्पताल लाए थे, तो उस समय मरीज की स्थिति गंभीर थी, उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था और उसे झटके भी आ रहे थे अतः उसे तत्काल वेंटिलेटर पर रखा गया l मेडिकल सर्जिकल एवं एनेस्थीसिया की टीम के समन्वय से सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर जच्चा बच्चा की जान बचाई l ऑपरेशन के बाद भी मरीज की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। उसे वापस तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। अस्पताल की पूरी टीम द्वारा लगातार 24 घंटे निगरानी तथा जीवन रक्षक दवाइयां दी, जिससे धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आने के बाद उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, और पर पूरी तरह से स्वस्थ होने पर उसे मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।
रुबीना के पति फारूक ने बताया कि वह अपनी पत्नी को जब हरदा से जिला अस्पताल खंडवा लाया था, तब उसकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर थी। जिला अस्पताल की पूरी टीम द्वारा समय पर बेहतर और निशुल्क उपचार करने के कारण मेरे पत्नी और बच्चे की जान बच गई l फारुख ने सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, डॉक्टर अंकिता सिंन्हा, डॉ. लक्ष्मी डूडवे डॉक्टर प्रणव, डॉक्टर भावना सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है l