मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती अमरवाड़ा विकासखंड में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र का पूजन कर किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम का संचालन कर रहे परामर्शदाता मेंटर श्री राजेश तिवारी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं उनके संघर्षों के संबंध में जानकारी प्रदान की। एमएसडब्ल्यू के छात्र सहपाल, नवांकुर संस्था उग्रप्रभा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं एमएसडब्ल्यू विद्यार्थी श्री नीलेश डेहरिया तथा मेंटर श्री राजकुमार मालवी ने भी बिरसा मुंडा के जीवन, योगदान एवं जनजातीय समाज के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया ने आभार प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ली। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ स्वामी विवेकानंद ग्रामोत्थान समिति के अध्यक्ष एडवोकेट श्री सूरसिंग वर्मा, मेंटर श्री राजेश तिवारी, श्री राजकुमार मालवी, श्री भुनेश्वर सूर्यवंशी सहित अन्य साथी उपस्थित थे।