कलेक्टर ने शिकायतकर्ताओं को समक्ष बुलाकर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को वीसी से जोड़कर 19 का कराया संतुष्टिपूर्ण निराकरण
शेष 6 शिकायतों का तीन दिवस में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के दिए निर्देश
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के प्रभावी निराकरण के लिए कलेक्टर मृणाल मीना प्रत्येक मंगलवार को शाम 4 बजे लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा कर निराकरण करने की पहल की है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में शिकायतकर्ताओं को समक्ष उपस्थित बुलाकर उनकी समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनी गईं। इस दौरान शिकायतकर्ताओं एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से सीधे चर्चा कर शिकायतों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। कुछ अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जोड़ा गया।
समीक्षा के दौरान कुल 25 लंबित शिकायतों का चयन कर उनके निराकरण की कार्यवाही की गई, जिनमें से 19 शिकायतों का शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के साथ निराकरण किया जा चुका है। शेष 6 शिकायतों के संबंध में कलेक्टर श्री मीना ने संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कर शिकायतें बंद कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।