प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के पक्के मकान का सपना साकार कर रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में खुशहाली आ रही है।
घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम चोपना निवासी श्रीमती पूर्णिमा ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। पक्का मकान बनाने का सपना तो था, लेकिन आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे स्वयं अपने लिए पक्का मकान बनवा सकें। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए सहारा बनी।
उन्होंने बताया कि उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन किया था। इसके बाद योजना के अंतर्गत उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई, जिससे उनका पक्का आवास बनाने का सपना पूरा हुआ। अब पक्का मकान मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित आवास की सुविधा मिली है।
पूर्णिमा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराकर एक बड़ी सौगात दी है।
