शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय, वारासिवनी के 18 एनसीसी कैडेट्स ने भरवेली फायरिंग रेंज में .22 राइफल से फायरिंग का अभ्यास किया। 6 म.प्र. एनसीसी बटालियन, बालाघाट के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल भगीरथ सिंह जोधा के निर्देश पर महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. हेमंत कुमार मंडाले के मार्गदर्शन में यह अभ्यास कराया गया।एनसीसी प्रशिक्षण के अंतर्गत कैडेट्स को विभिन्न प्रकार के हथियारों की जानकारी देना प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी क्रम में प्रथम वर्ष के सभी 16 कैडेट्स सहित महाविद्यालय के कुल 18 कैडेट्स ने फायरिंग में भाग लिया।
सीनियर कैडेट अंडर ऑफिसर कृष नेवारे एवं सीपीएल आयुषी राहंगडाले ने बताया कि प्रत्येक कैडेट को 10-10 लाइव राउंड फायर करने का अवसर दिया गया।फायरिंग रेंज में सभी कैडेट्स ने अनुशासन का परिचय दिया। पहली बार राइफल से लाइव राउंड फायर करने का अवसर मिलने पर कैडेट्स में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान नायब सूबेदार सुनील कुमार पालेवर ने कैडेट्स को फायरिंग रेंज के अनुशासन एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। यह अभ्यास सीनियर जेसीओ तारसेम सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें सूबेदार कृष्ण पाल यादव, हवलदार किरण कुमार एवं नायक गुरदीप सिंह ने सहयोग प्रदान किया।
