संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा सांस्कृतिक जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन 28 अक्‍टूबर 2026 को रघुवंशी धर्मशाला वायपास रोड अशोकनगर में किया जायेगा। खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर यह आयोजन 05 विधाओं समूह लोकनृत्य,समूह लोकगीत, पेंटिंग, कविता लेखन एवं नुक्कड नाटक की विद्याओं में संचालनालय से प्रदत्त गाईड लाईन अनुसार किया जाना है। 15 से 29 वर्ष तक आयु वर्ग के युवा कलाकार इस आयोजन मे सहभागिता करेंगे। जिन युवाओ ने आवेदन नहीं दिया है वे आफलाईन आवेदन पत्र में जन्म प्रमाण पत्र /10 वीं अंकसूची, आधार कार्ड, 01 पासपोर्ट फोटो आदि संलग्न कर आयोजन से पूर्व कार्यालय में जमा कराकर भाग ले सकेंगे। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को संभाग और संभाग पर विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रतिभागिता हेतु भेजा जावेगा। राज्य स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जायेगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा कलाकारों की प्रतिभा को पहचान को कलाकारों को मंच प्रदान करना है।